Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Sex Racket Busted : बिहार के सहरसा जिले में चल रहे अवैध देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Sex Racket Busted
पुलिस के अनुसार, उन्हें लंबे समय से वार्ड नंबर 35 के भारतीय नगर इलाके में अवैध गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके में दबिश दी और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली।
छापेमारी के दौरान देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की पुष्टि हुई, जिसके बाद मौके से 15 लड़कियों को मुक्त कराया गया। सभी रेस्क्यू की गई लड़कियों को तत्काल सदर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Sex Racket Busted
Sex Racket Busted : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों को जिला प्रशासन के सहयोग से काउंसलिंग कराई जाएगी और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा, ताकि वे मानसिक और सामाजिक रूप से दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस देह व्यापार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह धंधा कब से संचालित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.