

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Parliament Special Session : संसद के विशेष सत्र को लेकर राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। एनडीए और इंडिया के घटक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं यह जानकारी सामने आई है कि I.N.D.I.A अलायंस में शामिल 28 पार्टियों में से 24 पार्टियां 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के स्पेशल सेशन में शामिल होंगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी इन 24 पार्टियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगी।
यह भी पढ़ें : SPG Director Arun Kumar Sinha Death : PM की सुरक्षा संभालने वाले SPG के निदेशक का निधन, 61 की उम्र में ली अंतिम सांस
Parliament Special Session : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले हफ्ते 18 से 22 सितंबर तक संसद के पांच दिन के विशेष सत्र के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, फ्लोर लीडर्स के साथ मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- ‘मोदी सरकार पहली बार बिना एजेंडा बताए संसद का विशेष सत्र बुला रही है। किसी भी विपक्षी दल से न तो सलाह ली गई और न ही जानकारी दी गई। यह लोकतंत्र चलाने का तरीका नहीं है।
यह भी पढ़ें : Sanatana Dharma Row : सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी : तमिलनाडु के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ एक और मुकदमा
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


