

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – New CM Of Maharashtra : देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम को अंतिम रूप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Davender Fadanvis New CM Of Maharashtra
निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा कि महाराष्ट्र को अपने विकास और भविष्य के लिए देवेंद्र फड़णवीस की जरूरत है। हम उनके साथ हैं और महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं कि फड़णवीस सीएम बनें। महायुति के नेता महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए दोपहर करीब 3:30 बजे गवर्नर हाउस जाएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


