

इंफाल (वीकैंड रिपोर्ट)- Kidnapped ASP in Manipur Rescued … मणिपुर में हुए एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबलों ने छुड़ा लिया है। एएसपी का अपहरण मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडर ने किया था। इंफाल ईस्ट में हुई इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि ASP अमित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।
Kidnapped ASP in Manipur Rescued … न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इंफाल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का मौहाल है। इस बीच स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सेना बुलाई गई है और इलाके में असम राइफल्स की 4 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अपहरणकर्ता गोलीबारी करते हुए वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस ने फौरन अपने जवानों को जमा किया और बचाव अभियान शुरू किया। कुछ ही घंटों के भीतर अधिकारी को मुक्त करा लिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


