

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट)–K Chandrashekhar Rao injury : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बृहस्पतिवार रात गिरने के बाद यहां एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हड्डी टूटने की आशंका है। केसीआर के कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
K Chandrashekhar Rao injury : तेलंगाना बीआरएस एमएलसी के कविता ने ट्वीट कर बताया कि बीआरएस सुप्रीमो को मामूली चोट लगी है और फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। लोगों के समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केसीआर के जल्द ठीक होने की कामना की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


