

गोरखपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Gorakhpur Accident : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 यात्रियों की ही मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज भेजा गया है। इनमें से भी कई की स्थिति गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
Gorakhpur Accident : बताया जा रहा है कि गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर कुशीनगर के पडरौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंक्चर हो गया। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर दूसरी बस में सवारियों को बैठा रहे थे। कुछ सवारियां बस में बैठ गई थीं जबकि कुछ दोनों बसों के बीच खड़ी थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन अन्य की भी मौक हो गई। कई अन्य यात्रियों की हालत भी गंभीर है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


