

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) : ED Raids in J&K : प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने कश्मीर में नौ जगहों पर छापेमारी की है। मामला पाकिस्तान के विभिन्न कॉलेजों में स्थानीय लोगों को एमबीबीएस सीट के आवंटन रैकेट से जुड़ा हुआ है। ईडी की टीम ने हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के घरों की तलाशी ले रही है।
यह भी पढ़ें : Raid on Call Center : काल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, करोड़ों का कैश बरामद
ED Raids in J&K : सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस के साथ श्रीनगर के बाग-ए-मोहताब इलाके में जम्मू-कश्मीर मुक्ति आंदोलने के अध्यक्ष जफर भट के घर पर दबिश दी। वहीं, एक दूसरी टीम ने अनंतनाग के काजी मोहल्ला इलाके में हुर्रियत नेता काजी यासिर के घर पर छापा मारा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने जुलाई 2020 में केस दर्ज किया था. पुलिस को शिकायत मिली थी घाटी में कुछ लोग पाकिस्तान की एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों की सीटें बेच रहे हैं. ईडी ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चार लोगों गिरफ्तार भी किया था. इस मामले में अभी तक जफर भट और साउथ कश्मीर के एक वकील समेत 9 लौगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


