

मानसा (वीकैंड रिपोर्ट)- Mansa School Bus Accident : पंजाब के मानसा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर बच्चों से भरी एक स्कूल बस आगे चल रही PRTC बस से पीछे से टकरा गई। हादसे में 10 से 15 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि स्कूल बस चालक की दोनों टांगें टूट गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। स्कूल बस होली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की थी और बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर चल रही PRTC बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। उसे बचाने के लिए PRTC बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
Mansa School Bus Accident : अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रही स्कूल बस का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे PRTC बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे कई बच्चे घायल हो गए और बस चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में घायल बच्चों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चों को हल्की और मध्यम चोटें आई हैं, जबकि एक बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं बस चालक की दोनों टांगों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही बरेटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


