

भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट)– Road Accident : मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सीमेंट से भरा ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया। वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 साल के बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भावपुरा गांव के पास कल्याणपुरा में हुआ। इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।
Road Accident : ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक वैन में सवार सभी लोग मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुदा के रहने वाले थे। थांदला और मेघनगर पुलिस की टीमें एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचीं। घायलों और मृतकों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


