

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के रिश्तों में खट्टास आ गई है। इसका सबूत डॉनल्ड ट्रंप ने खुद दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एलन मस्क की कंपनियों से जुड़े सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी रद्द करने की धमकी दी। यह बयान मस्क के लिए सीधा आर्थिक हमला था, क्योंकि उनकी कंपनियों को 17 से ज्यादा एजेंसियों से ठेके मिले हुए है। इस बयान के बाद मस्क भी ट्रंप पर हमलावर हो गए और उन्होंने कहा कि वह एपस्टीन फाइल से जुड़ी काफी चीजों का खुलासा करेंगे।
International News : उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि बड़ा बम गिराने का समय आ गया है। डोनाल्ड ट्रंप का नाम Epstein की फाइलों में है। इसीलिए वे फाइलें सार्वजनिक नहीं की जा रहीं। दरअसल, एपस्टीन फाइल एक अमीर कारोबारी से जुड़ा है, जिस पर 2019 में यौन तस्करी और नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। एपस्टीन के मामले की परतें उस वक्त खुली जब वर्जीनिया गिफ्रे नाम की महिला ने सामने आकर कई खुलासे किए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


