Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र की मोदी सरकार ने घर-घर तक बिजली पहुंचाने के लिए मेगा प्लान तैयार कर लिया है। सरकार का लक्ष्य हर घर को 24 घंटे बिजली देने का है। इसी कड़ी में जल्द उदय स्कीम पार्ट-2 लॉन्च किया जा सकता है। ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा है कि NTPC-Powergrid घाटे में चल रही डिस्कॉम को टेकओवर कर सकती है।
आरके सिंह ने बिजली बिल में बदलाव को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अब बिजली इस्तेमाल को लेकर दिन में तीन तरह के पावर टैरिफ हो सकते हैं। ग्राहकों को सुबह, दोपहर और शाम के लिए अलग-अलग टैरिफ (स्लैब) के मुताबिक बिजली बिल भरना पड़ सकता है, नई टैरिफ पॉलिसी में इसका जिक्र है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब राज्यों को पावर सेक्टर के लिए केंद्र से आथिज़्क मदद तभी मिलेगी, जब वो उदय स्कीम पार्ट-2 के तहत टारगेट को पूरा करेंगे। राज्य जितना टारगेट पूरा करेगा उसे उतना ही पैसा मिलेगा।
दरअसल, मोदी सरकार का दूसरे कार्यकाल में बिजली और पानी पर खास फोकस है। सरकार ने सबसे पहले बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। खबरों के मुताबिक सरकार बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की हालत सुधारने के लिए बिजली चोरी रोकने को लेकर एक्शन में है। मोदी सरकार 3 स्तरीय प्लान में ईमानदार बिजली ग्राहकों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। कटिया कनेक्शन पर रोक लगाने के लिए बिजली केबल को अंडर ग्राउंड करने का प्लान है। सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की योजना में रफ्तार लाने पर विचार कर रही है। कई राज्यों ने स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार सुस्त है। सबसे खास बात यह है कि स्मार्ट मीटर लगाने में जो खर्च आएगा, उसे सरकार वहन करेगी। यानी ग्राहकों से स्मार्ट मीटर को लेकर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.