

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Brazil Accident : ब्राजील में पर्यटकों को ले जा रही एक मिनीबस और एक ट्रक के बीच टक्कर में 25 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। अभी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। राज्य के स्थानीय अग्निशमन विभाग चौकी ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना अंतर्देशीय बाहिया में नोवा फातिमा और गेवियाओ शहरों के बीच एक संघीय सड़क पर रात में हुई। इसमें बताया गया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। बाहिया सिविल पुलिस ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित मिनीबस में थे, दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


