

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- War Against Drugs : पंजाब सरकार ने युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत आज जालंधर में कार्रवाई करते हुए एक प्रापर्टी पर पुलिस प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। इस दाैरान एक लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि लड़का कार्रवाई की वीडियो बना रहा था। भार्गव कैंप जालंधर वेस्ट हलके में आता है।
War Against Drugs : जालंधर में इससे पहले बलदेव नगर में कार्रवाई की गई थी। कल फाजिल्का जिले में नशा तस्करी में शामिल 2 लोगों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। जब नशा बेचने वाले लोगों के घर धूल में तब्दील किए जा रहे थे, तब इलाके के लोग सरकार की कार्रवाई की सराहना करते सुने गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


