

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Double Murder Case : जालंधर के अवतार नगर स्थित गली नंबर 7 में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक पर अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और उनकी पत्नी सविता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान उनके बेटे हीरा लाल के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि हीरा लाल ने घरेलू विवाद के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय परिवार की एक बुजुर्ग महिला पहली मंजिल पर मौजूद थीं, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
Jalandhar Double Murder Case : जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी कथित तौर पर नशे का आदी था। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद अवतार नगर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



