

जांलधर (वीकैंड रिपोर्ट)- 80th Independence Day Celebration : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने राष्ट्रीय झंडा फहराया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ डी.सी.पी. परमिंदर सिंह हीर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर भी मौजूद थे।

परेड के निरीक्षण के बाद डिप्टी कमिश्नर ने परेड कमांडर आतिश भाटिया के नेतृत्व में निकाले गए शानदार मार्च पास्ट से सलामी ली।

मार्च पास्ट में इंडो-तिब्बतीयन बॉर्डर पुलिस, पंजाब पुलिस (पुरुष), पंजाब पुलिस महिला विंग, पी.आर.टी.सी. जहान खेलां, पंजाब होम गार्ड्स, एन.सी.सी. लड़के, एन.सी.सी. लड़कियां, लायलपुर खालसा स्कूल लड़के, डी.एस.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोढल रोड के स्काउट, लायलपुर खालसा स्कूल गर्ल्स तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन की गर्ल गाइड्स और सी.आर.पी.एफ. का बैंड शामिल था।

इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मास पी.टी. शो और देशभक्ति के रंग में रंगी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समारोह को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से संपन्न कराने में कोई कमी बाकी न छोड़ी जाए।

80th Independence Day Celebration : उन्होंने अधिकारियों को सौंपी गई ड्यूटी पूरी तनदेही और समर्पण भाव से निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान लोगों और विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों की आमद को ध्यान में रखते हुए उचित एंट्री, बैठने, सफाई, पीने के पानी आदि की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाए।

उन्होंने पुलिस विभाग को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू आवाजाही और पार्किंग के लिए उपयुक्त प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि जिला स्तरीय समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली हस्तियों और विभिन्न विभागों के शानदार कार्यप्रदर्शन वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जालंधर वासियों को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., एस.डी.एम. जांलधर-1 शुभी आंगरा, एस.डी.एम. जालंधर-2 शायरी मल्होत्रा, ए.डी.सी.पी. सुखविंदर सिंह, सहायक कमिश्नर (ज) वरुण कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


