

जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : शिव सेना पंजाब के चेयरमैन कपिल वर्मा ने अपनी टीम के साथ सिटी रेलवे स्टेशन, कैंट स्टेशन, बसस्टैंड के बाहर रह रहे जरूरतमंद लोगो की भूख मिटाने के लिए लंगर के रूप में खाने का समान वितरित किया। इस बारे में कपिल वर्मा ने बताया कि आज शुुक्रवार को लंगर की सेवा विनय जलंधरी राष्ट्रीय प्रभारी शिव सेना पंजाब के निर्देशानुसार की गई। उन्होने कहा कि वह रात-दिन अलग-अलग जगहों पर जा कर सेवा कर रह रहे हैं। गरीब लोगो की भूख मिटाने के लिए सेवा करते उनको तकरीबन आज 9 दिन हो गए हैं। जिसमें उनके सहयोगी दीपक कंबोज (उपप्रधान पंजाब), सोनू थापर (जनरल सेक्रेटरी पंजाब), सोनू (वडाला कॉलोनी), रमनदीप, हैप्पी (कादिया), बबलू, सोनू, आशु (जंडियाला) सहित सभी साथी भरपूर सहयोग दे रहे हैं।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


