

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Operation Kaso : युद्ध नशेयां विरुद्ध को लेकर आज वेस्ट हलके में 2 थानों की पुलिस ने मिलकर दबिश दी। डीएसपी सरबजीत सिंह की मौजूदगी में थाना भार्गव के एसएचओ मोहन और थाना 5 के एसएचओ साहिल चौधरी मौजूद रहे। डीएसपी ने कहा कि आज भार्गव कैंप और थाना 5 के इलाके में कॉसो ऑपरेशन के तहत इलाके में नशे के खिलाफ शकी व्यक्तियों की तालाशी ली जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान इसी तरह से जारी रहेगा ताकि ड्रग तस्करों और शरारती अनंसरों पर शिकंजा कसा जा सके।
पुलिस ने कई घरों की तालाशी ली। भारी पुलिस फोर्स को देख इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लंबे समय से खड़े वाहनों की भी तालाशी ली। इस दौरान लोगों से ड्रग तस्करों के बारे में सूचना देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि अगर इलाके में कोई नशा बेचता या खरीदता किसी को दिखाई देता है तो वह पुलिस को सूचित करें, उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


