

कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): Kapurthala Maharani Died : कपूरथला की महारानी गीता देवी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वे दिल्ली के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में अपने बेटे टिक्का शत्रुजीत सिंह के साथ रहती थीं। उन्हें हार्ट की बीमारी थी। संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने गुरुवार देर शाम नई दिल्ली स्थित घर में ही आखिरी सांस ली। महारानी गीता देवी का शुमार देश की चुनिदा बेहद सतकारित महिलाओं में होता था। इस महान आत्मा गीता देवी का अंतिम संस्कार 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे लोधी क्रीमेशन ग्राउड नई दिल्ली में किया जाएगा।
Kapurthala Maharani Died : महारानी गीता देवी के अकाल चलाणे बारे उनके पुत्र एवं कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह ने बताया कि महारानी साहिबा को गुरुवार देर शाम हार्ट की थोड़ी प्रोबलम महसूस हुई थी, वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन महारानी साहिबा घर में ही रहना चाहती थी। इसलिए उन्हें घर ले आया गया और रात सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और हमें सदीवी विछोडा दे गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


