

हरियाणा (वीकैंड रिपोर्ट): EX Minister and Vice President Resigned : हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी व AAP की हरियाणा इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चित्रा सरवारा के पीए नितिन भाटिया के मुताबिक, दोनों नेता 5 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। भाटिया ने दोनों के आम आदमी पार्टी छोड़ने की भी पुष्टि की। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को भेजा है। इसमें निजी कारणों से पार्टी छोड़ने का हवाला दिया गया है।
EX Minister and Vice President Resigned : बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने की सूरत में निर्मल सिंह अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी अंबाला सिटी से BJP के असीम गोयल विधायक हैं। इसी तरह चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से कांग्रेस की कैंडिडेट हो सकती हैं जहां से BJP के बड़े नेता और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज चुनाव लड़ते हैं। निर्मल सिंह हरियाणा में अंबाला जिले की नग्गल सीट से 4 बार कांग्रेस के विधायक (1982, 1991, 1996 व 2005) रहे। बाद में डिलिमिटेशन में नग्गल सीट खत्म कर दी गई और निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से चुनाव लड़ने लगे। वह हरियाणा में मंत्री भी रह चुके हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


