

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Fire In Jalandhar : शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित खुराना इंटरप्राइजेज नाम की सेनेटरी की दुकान पर भयानक आग लगी है। आग की घटना रविवार की रात को 1:15 बजे लगी, सोमवार सुबह 10:00 बजे तक दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने इलाके को सील करके दमकल विभाग के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। जिस दुकान पर आग लगी वो तीन मंजिला है। दुकान में मौजूद प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ होने से आग पर काबू पाने में समय लगा। इस आग का धुआं दूर दूर तक दिखाई दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


