

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस के संक्रमण के 77 नये मामले सामने आए जबकि चार लागों की मौत हो गई। जिले में 77 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 13971 हो गई है जबकि चार लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 433 हो गई है। एक सौ 12 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 12523 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले में अबतक 213828 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 187579 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।
Please like our page
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


