

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Awareness Seminar on Waste Management : एमजीएन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर में कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए कूड़ा निस्तारण के सही तरीके और शहर की साफ़-सफ़ाई का ख्याल रखने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की प्रतिनिधि सुश्री सुमन ने उन्हें संबोधित किया और उन्हें तीन अलग–अलग रंगों के कूड़ेदानों का उपयोग कर के कचरा अलग करने के तरीकों और लाभों के बारे में शिक्षित किया।

यह सैमीनार स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज के तहत आयोजित किया गया था। इस मोके प्राचार्य श्री के.एस. रंधावा, एवं हेड मिस्ट्रेस अकादमिक समन्वयक सुश्री संगीता भाटिया एवं प्री-प्राइमरी प्रभारी सुश्री सुखम भी उपस्थित रहीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


