

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Accident in Jalandhar…जालंधर-लुधियाना हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात गोराया के पास घटित हुआ है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले पीछे से टक्कर मारी और इसके बाद उनको घसीटते हुए ले गई। इससे मोटरसाइकिल को आग लग गई, जिस कारण दोनों युवकों के शरीर काफी जल गए थे।
Accident in Jalandhar…बताया जाता है कि मर्सिडीज कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते ये हादसा हुआ। विक्की ने पुलिस को बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उक्त कार सवार दोनों युवकों को बाइक के साथ करीब 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। इतना ज्यादा घसीटने के बाद दोनों में इतनी हिम्मत ही नहीं बची थी कि वह बाइक से अलग हो जाते। देखते ही देखते उनकी बाइक आग लग गई थी। इसके बाद कार सवार दोनों को बचाने के बजाय मौके से भाग गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


