

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) A Massive Fire Broke Out: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। की तिलक नगर में देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई हैं। बताया जा रहा है की यह भीषण आग एक प्लास्टिक स्क्रैप के गोदाम में लगी हैं। फायर ब्रिगेड के दर्जनों लोग इस आग को काबू पाने में लगे हैं परन्तु आग काबू में नहीं आ रही हैं।

A Massive Fire Broke Out
मिली जानकारी के अनुसार बता दें की आग इतनी भीषण है की फायर ब्रिगेड की दर्जनों टीमों ने भी आग पर क़ाबू नही पा पाई है । सुबह 10 बजे से करीब 60 से ज्यादा गाड़िया पानी की लग चुकी हैं । परन्तु आग बुझने का नाम नहीं ले रहीं हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा कोशिश जारी हैं। जिस गोदाम में यह आग लगी है वह सागर इंटरप्राइज नामक फर्म बताई जा रहीं हैं। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है की आग कैसे लगी । मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पूछताछ जारी हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

