

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में निकाय चुनावों के लिए 336 ईवीएम मशीनें (EVM machine) और कंट्रोल यूनिट (Control unit) पहुंच गए हैं जिन्हें संभालने का काम एडीसी विशेष सारंगल की अगुवाई में मुलाजिमों ने संभाला भारी सर्दी के बावजूद मुलाजिमों ने आगे आकर एवीएम संबंधित सारा कामकाज किया और यह मशीनें लडोवली रोड स्थित सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई है।
डीसी ने बताया कि जालंधर में नगर कौंसिल करतारपुर, फिल्लौर, नकोदर, नूरमहल, अलावलपुर, आदमपुर और नगर पंचायतों महितपुर और लोहियां खास में चुनाव होने हैं और ये चुनाव सभी आठ काउंसिल व पंचायतों के 110 वार्डों में होने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह इन चुनावों के लिए जालंधर 336 ईवीएम मशीनें व कंट्रोल यूनिट पहुंचे जिन्हें सुबह दफ्तर के मुलाजिमों ने रिसीव किया कोहरे के बावजूद सभी मुलाजिमों ने शानदार जज्बा दिखाया और सभी मशीनें पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखवाई। इस मौके पर मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, एडीओ अरुण कोहली, इंदरजीत सिंह, सुधीर शर्मा, करण शर्मा, सुरेंद्र व सुमित शर्मा मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


