Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
चंडीगढ़ | 27 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Notices Issued at Petrol Pumps : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब पंजाब में भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती मांग के बीच कई जिलों में सख्त एडवाइजरी जारी की गई है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और कई जगह ईंधन खत्म होने की खबरें भी सामने आई हैं। जालंधर और लुधियाना में एक-एक पेट्रोल पंप के बंद होने के बाद अब अमृतसर के रानी का बाग इलाके में भी पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके चलते पंप मालिकों ने नोटिस लगाकर नई पाबंदियां लागू कर दी हैं।
जिला मोगा में फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने आदेश जारी करते हुए पेट्रोल पंप मालिकों को ड्रमों और कैनियों में डीजल भरने पर रोक लगाने को कहा है, ताकि स्टोरेज और संभावित कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सके। हालांकि, पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि डीजल का उपयोग जनरेटर, मोटर और अन्य उपकरणों में भी होता है, ऐसे में यह निर्णय व्यावहारिक नहीं है।
Notices Issued at Petrol Pumps
Notices Issued at Petrol Pumps : लुधियाना प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा और ड्रम या कैन में ईंधन भरना पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं चंडीगढ़ में भी इसी तरह के नियम लागू किए गए हैं। हालांकि, पठानकोट और मोहाली जैसे कुछ जिलों में फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.