

शिमला (वीकैंड रिपोर्ट)- Snowfall in Himachal शिमला सहित कई जगहों पर बर्फबारी जारी है। बर्फबारी होने से तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है। वहीं क्रिसमस की छुट्टियों के लिए स्थानों पर आने वाले पर्यटकों में खुशी है और वाहनों के लिए संकट भी। लोगों को शिमला, मनाली और हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटक केंद्रों में ‘व्हाइट क्रिसमस’ का अनुभव हो रहा है।
Snowfall in Himachal बर्फबारी के कारण 226 सड़कें बंद हो गई हैं। होटल बुकिंग में वृद्धि हुई है। वहीं, वाहन फिसलने की घटनाओं के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। शिमला शहर का सर्कुलर मार्ग सभी वाहनों के लिए खुला हुआ है। बाधित सड़कों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में कुल 112 सड़कें बंद है, जिनमें शिमला ग्रामीण में 8, ठियोग में 1, कोटखाइ में 48, जुब्बल में 7, रोहड़ू में 27, रामपुर में 7, चैपाल में 1, कुपवी में 2, कुमारसैन में 6 और डोडरा क्वार की 5 सड़के बर्फबारी के कारण बाधित हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


