

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): अगर आप भी डिनर खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी कई वजहें हैं जैसे कि अगर आप तुरंत लेट जाते हैं, तो पाचन धीमा हो जाता है, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खाना खाकर सोने से शरीर की मेटाबॉलिक क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। खाने के बाद तुरंत सोने से पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता। यदि आप तैलीय भोजन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। यह हार्ट स्ट्रोक, ब्लॉकेज और अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है। खाने के बाद वज्रासन करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
क्या करें?
खाना खाने के बाद कम से कम 30-45 मिनट तक टहलें।
रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं (शाम 7-8 बजे तक)।
पाचन सुधारने के लिए गुनगुना पानी पी सकते हैं।
सोने से पहले योग या ध्यान करें।
रेगुलर लिवर की जांच कराएं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


