

महिंदंर गढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) School bus accident : हरियाण के महिंदर गढ़ जिले में एक भयानक हादसे में स्कूल बस पलटने से 5 छात्रों की दुर्घटना में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंदरगढ़ के कनीना के गांव उनहानी के पास गुरुवार सुबह एक स्कूल बर दुर्घटना का शिकार हो गई। सड़क जा रही बस अचानक बेकाबू हो कर पलट गई। इस दौरान बस में स्वार 5 बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि निजी स्कूल बस जी. एल पब्लिक स्कूल की थी। जोकि छुट्टी वाले दिन स्कूल में होने वाले कार्यक्रम के लिए बच्चों के लेने गई थी। घटना के समय बस में 30-40 छात्र स्वार थे। गंभीर रुप से घायल 15 छात्रों को ईलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है। साथ ही बस ड्राईवर ने शराब भी पी रखी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


