

नूंह (वीकैंड रिपोर्ट) : Haryana News : हरियाणा के नूंह से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि जिले में आज ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा है, लेकिन इससे पहले ही एक धार्मिक स्थल तोड़ने की जानकारी सामने आई। यह मजार तावडू में तोड़ी गई है। घटना के बाद से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नूंह जिले में 13 जुलाई रात 9 बजे से इंटरनेट व बल्क SMS की सेवाएं बंद हैं। जो कि 14 जुलाई तक बंद रहेंगी। वहीं पहली से 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद किया गया है।
बता दें कि नूंह में यात्रा की गंभीरता को देखते हुए डीसी और एसपी निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं सीएम सैनी ने यात्रा वाले रास्ते से मीट की दुकानें और मीट की फैक्ट्री भी बंद रखने के ऑर्डर जारी किए हैं। मौके पर ढाई हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बता दें कि 2023 में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में 7 लोगों की मौत हुई थी। इसलिए अबकी बार प्रशासन मुस्तैद है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

