

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Ayushman card : Haryana में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य के 600 प्राइवेट हॉस्पिटल्स आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज बंद कर दिया है। राज्य में लगभग 1.2 करोड़ लोग इस योजना के तहत पंजीकृत हैं, जिसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2018 में प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शुरू किया था। इस योजना में रेगुलर चेकअप से लेकर सर्जरी तक सब शामिल है।
इस योजना का लाभ 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार और बुजुर्ग अन्य मानदंडों के साथ उठा सकते हैं। हरियाणा के डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 2-3 सालों से समय पर बिल का भुगतान नहीं हो रहा है और मनमानी कटौती की जा रही है। IMA हरियाणा के अध्यक्ष डॉ महावीर जैन का कहना है कि समय पर भुगतान न होने से अस्पताल चलाना मुश्किल हो रहा है।
डॉक्टरों ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत मरीजों का इलाज करने के बाद अस्पताल प्रतिपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन काफी समय बीतने पर भी प्रतिपूर्ति पर ध्यान नहीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


