

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Hina Khan becomes bride … बिग बॉस फेम हिना खान ने जून में अपने कैंसर की जानकारी देकर चाहने वालों को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। वह हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ रही हैं। हिना की पांच कीमोथेरेपी हो चुकी हैं और तीन अभी बाकी है।
Hina Khan becomes bride … इस दर्दभरे इलाज के बीच भी उन्होंने अपने जज्बे को बनाए रखा है और जब दुल्हन के लिबास में रैंप वॉक पर उतरीं तो हर किसी की निगाहें उनपर टिक गईं। एक तरफ फैंस उनकी खूबसूरती पर मर-मिटे हैं तो दूसरी तरफ उनकी हिम्मद की मिसाल दी जा रही है। हिना खान अपनी बीमारी से जुड़े पोस्ट लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं और लोगों को दिखा रही हैं कि वह कितनी मजबूत हैं। फैंस भी उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं, वह खुद को इलाज के लिए मजबूत करने के साथ-साथ काम भी कर रही हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


