

नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट) : Swing Fell in Noida : नोएडा के सेक्टर-45 में बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा यहां आयोजित मेले में हुआ। यहां झूले से उतरते वक्त गिरने से एक महिला की हुई मौत और दो लोगों के घायल होने के मामले में मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने गुरुवार को बताया कि झूले के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Sanatana Dharma Row : उदयनिधि स्टालिन ने फिर खोली जुबान, बोले-सनातन धर्म को लेकर मेरे बयान का निकाला गया गलत मतलब
Swing Fell in Noida : पुलिस के मुताबिक सोम बाजार में लगे सावन मेेले में झूले पर सास-बहू समेत कई लोग झूल रहे थे। झूले से उतरने के दौरान सास-बहू और बच्चा लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। हादसे में घायल ऊषा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बहू शालू के पैर में और बच्चे को हल्की चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि झूले से उतरने के दौरान लड़खड़ाने से दोनों महिलाएं गिरी हैं। कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : G20 Summit : जी 20 की तैयारी में जुटा भारत, इस विदेशी महिला के आगमन पर टिकी कईयों की निगाहें
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


