

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च तक आसमान साफ रहने की संभावना है और फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। सुबह और शाम के समय राज्य के कई जिलों में हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Weather Update : सेहत पर भी असर
फरवरी महीने में ही तापमान बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। बारिश न होने के कारण वातावरण में शुष्कता बनी हुई है, जिससे सर्दी-जुकाम, एलर्जी और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी की शुरुआत समय से पहले महसूस हो सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


