

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Water level of Sukhna Lake Rises : मानसून के दौरान लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए रविवार रात करीब 8:30 बजे सुखना झील का रेडियल गेट नंबर-1 तीन इंच तक खोल दिया। झील का जलस्तर 1162.95 फीट तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी की निकासी और संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए यह फैसला लिया गया।
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला प्रशासन को दी सूचना
प्रशासन ने झील से पानी छोड़े जाने की जानकारी पहले ही चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के डिप्टी कमिश्नरों को दे दी है। साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक एहतियाती इंतजाम करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Water level of Sukhna Lake Rises : 24 घंटे निगरानी में इंजीनियरिंग विभाग
चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने सुखना झील के रेगुलेटर एंड पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है। मानसून के दौरान जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति के अनुसार तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव पर फोकस
प्रशासन का कहना है कि इन उपायों का मुख्य उद्देश्य झील के जलस्तर को नियंत्रित रखना और कैचमेंट एरिया से आने वाले अतिरिक्त पानी के कारण सरकारी संपत्ति, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान से बचाना है। अधिकारियों के अनुसार मौसम की स्थिति और आने वाले दिनों में जलस्तर के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


