

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में आज COVID-19 से 18 और लोगों की मौत होने से महामारी से मरने वालों की संख्या 5299 हो गई।
पंजाब सरकार (Government of Punjab) की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 292 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रदेश में महामारी फैलने से लेकर अब तक एक लाख 65 हजार 405 लोग कोरोना प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 55 हजार 892 लोग ठीक हो चुके हैं और इस समय सक्रिय मामलों अर्थात उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4215 है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


