

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99930 हो गई है। पंजाब सरकार की तरफ से देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 47 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई, 2247 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और 2811 मरीज स्वस्थ हुए।
बुलेटिन के अनुसार आज अमृतसर में नौ, जालंधर में सात, लुधियाना व पठानकोट में पांच-पांच, कपूरथला व पटियाला में चार-चार, बठिंडा, होशियारपुर, मोगा व संगरूर में दो-दो और फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मुक्तसर व रोपड़ में एक-एक मरीज की मौत हुई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या प्रदेश में बढ़कर 2860 हो गई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 99930 है जिनमें से 75409 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 21661 है।
Please like our page
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


