

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना महामारी आए दिन अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज राज्य में कोरोना वायरस के 411 रिकॉर्ड मरीज सामने आए हैं, इसके अलावा 8 मरीजों की मौत हुई है। पंजाब के नोडल अफसर डा. राजेश भास्कर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 411 मरीजों में पटियाला में 94 सर्वाधिक पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
दूसरा स्थान लुधियाना का है जहां 83 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अमृतसर से 7, जालंधर 27, होशियारपुर 26, संगरूर 21, मोगा 18, बठिंडा 17, फतेहगढ़ साहिब 16, पठानकोट 16, श्री मुक्तसर साहिब 12, एस.ए.एस. नगर 9, फिरोजपुर 4, रोपड़ 4, कपूरथला 5, बरनाला &, मानसा 5 तथा गुरदासपुर में 2 नए मरीज सामने आए हैं। जिन जिलों में कोरोना से मरीजों की मौत हुई है उनमें गुरदासपुर में 2, लुधियाना, मोगा, संगरूर, पठानकोट, अमृतसर तथा एस.ए.एस. नगर में 1-1 मरीज शामिल है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


