

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)–Chandigarh Mayor Election… चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। एक दिन पहले सोमवार को कोर्ट ने मेयर चुनाव के सभी बैलेट पेपर और वीडियो को दिल्ली तलब किया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वे खुद उन बैलेट पेपर की जांच करेंगे, जिनमें छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
Chandigarh Mayor Election… कल सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए रिटर्निंग ऑफिस अनिल मसीह से बेंच ने पूछा कि क्या उन्होंने बैलट पेपर पर क्रॉस मार्क किया था या नहीं। इस बात को रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह ने कुबूल किया कि उन्होंने ऐसा किया था क्योंकि आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी ने आ कर बैलेट पेपर ले कर फाड़ा और भागे थे। इस पर बेंच ने पूछा लेकिन आफ क्रॉस क्यों लगाया था, तो अनिल मसीह ने कहा कि वे पेपर पर निशान देने की कोशिश कर रहे थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


