

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Funeral of former Cabinet Minister Chunni Lal Bhagat : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चून्नी लाल भगत के निधन के पश्चात उनका अंतिम संस्कार 10 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे जालंधर में किया जाएगा। अंतिम संस्कार मॉडल हाउस रोड स्थित श्मशान घाट, बस्ती शेख, जालंधर में होगा। इस संबंध में जारी आमंत्रण में उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों की ओर से सभी लोगों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है।
Funeral of former Cabinet Minister Chunni Lal Bhagat : आमंत्रण पत्र में चून्नी लाल भगत जी के सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा गया है कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मोहिंदर भगत जी, कैबिनेट मंत्री, पंजाब की ओर से जारी इस आमंत्रण में सभी परिचितों, समर्थकों और समाज के लोगों से अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया गया है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


