

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : हाल ही में हुई बारिश के बाद ट्राईसिटी का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले पांच दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। 22 और 23 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 से 26 अगस्त तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को ट्राईसिटी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 23 अगस्त को भी तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा। इसके बाद 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और 25-26 अगस्त को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
गरज-तूफान और बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 22 और 23 अगस्त को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बारिश का प्रभाव सभी इलाकों में एक समान नहीं रहेगा और कुछ क्षेत्रों में ही अच्छी वर्षा दर्ज हो सकती है। 24 से 26 अगस्त के दौरान बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना कम बताई गई है।
पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई है, हालांकि इसका प्रभाव पंजाब की तुलना में कम रहा है।
Weather Update : उमस बढ़ी, आर्द्रता 92 प्रतिशत तक पहुंची
शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर उमस बनी रही और अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में कोई उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई।
मानसून सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश
1 जून से अब तक चंडीगढ़ में कुल 550.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से लगभग 13.7 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ हद तक सुधार हो सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


