

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Accident on Chandigarh-Dharamshala Highway : चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे स्थित पनोह गांव में CTU की बस सड़क पर अचानक पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार कुछ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि सीटीयू की बस (CH 01AG-1472) कांगड़ा के 32 मील से चंडीगढ़ वापस जा रही थी। इसी दौरान पनोह पहुंचने पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में करीब 9 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब तीन यात्रियों को चोटें आई है।
यह भी पढ़ें : Accident in Jalandhar : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
Accident on Chandigarh-Dharamshala Highway : वहीं डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों, चश्मदीदों और बस के ड्राइवर, कंडक्टर के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि हादसे का प्रथम दृष्टया कारण बारिश के चलते सड़क पर स्किड होना माना जा रहा है। जांच के बाद हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


