





झारखंड (वीकैंड रिपोर्ट)- Bypolls Election 2023 : विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इन विधानसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की घोसी, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर सीटें शामिल हैं। वहीं वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।
यह भी पढ़ें : Parliament Special Session : संसद सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन तेज, सोनिया गांधी ने कल बुलाई बैठक
Bypolls Election 2023 : यूपी के विधानसभा क्षेत्र घोसी में सुबह 11 बजे तक 21.5 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर सुबह 11 बजे तक 22.94 फीसदी मतदान हुआ। झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 27.56 रहा। घोसी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार दारा संह चौहान ने कहा, भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में हम लोग यूपी में 80 सीट जीतेंगे।


