

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Ukraine carried out cyber attack : दुनियाभर के एक्स यूजर्स को एक्स डाउन होने से परेशानी हुई। कई बार एक्स पर यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे। सब यही जानने में जुटे थे कि आखिर किस वजह से ऐसा हो रहा है। अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। एलन मस्क का दावा है कि एक्स पर साइबर अटैक यूक्रेन से हुआ है।
मस्क ने कहा कि हमें अभी ठीक से पता नहीं है कि असल में क्या हुआ था, लेकिन यूक्रेन से जेनेरेट आईपी एड्रेस के साथ X सिस्टम को डाउन करने की कोशिश के लिए बड़ा साइबर अटैक किया गया था।
पहली बार दिक्कत शाम 3:30 बजे आई। फिर शाम 7 बजे लोगों को लॉग-इन करने में भी समस्याएं आने लगी। तीसरी बार शाम को 8:44 बजे फिर से एक्स डाउन हो गया। अलग-अलग स्थानों पर लोग ऐप और साइट पर दिक्कत का सामना करना लगे। दुनियाभर के ज्यादा मुल्कों में एक्स को लेकर यूजर्स ने शिकायत की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


