

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Sensex Market : ईरान-इजराइल युद्ध के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को बुरे दिन का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। खबर लिखे जाने तक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 759.07अंक का गोता लगाकर 81,649.10 पर कोरबार कर रहा है। 30 मिनट के अंदर ही निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियां लाल निशान के साथ कारोबार कर रही हैं।
निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘भले ही ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी बमबारी ने पश्चिम एशिया में संकट को और बढ़ा दिया है, लेकिन बाजार पर इसका प्रभाव सीमित रहने की संभावना है। भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की संभावना एक खतरा है, लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह हमेशा से केवल एक खतरा रहा है और जलडमरूमध्य कभी बंद नहीं हुआ था।’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


