

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सर्राफा बाजार में शनिवार को एक बार फिर तेजी का माहौल देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस तरह एक ही दिन में इसकी कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
22 कैरेट सोना भी हुआ महंगा
24 कैरेट के साथ-साथ 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी देखने को मिली। शनिवार को 22 कैरेट सोना 1,43,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 1,41,360 रुपये था। यानी 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,860 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
Gold-Silver Price : चांदी ने भी दिखाई चमक
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को चांदी का भाव बढ़कर 2,38,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि शुक्रवार को यह 2,34,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस प्रकार चांदी 3,700 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई।
एक नजर में बढ़ोतरी
- 24 कैरेट सोना: ₹1,52,000 से बढ़कर ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,41,360 से बढ़कर ₹1,43,220 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹2,34,700 से बढ़कर ₹2,38,400 प्रति किलोग्राम
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


