

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Black Monday in Share Market : आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी बिखर गए। प्री-ओपन मार्केट में ही दोनों करीब 5 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। इसके बाद जब मार्केट ओपन हुआ तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ ओपन हुआ, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ने भी 1000 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार की शुरुआत की।
Black Monday in Share Market : सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एलएंडटी में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे ही एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा टूटा। आईटी, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स 5% से ज्यादा नीचे हैं। निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


