

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Annual Fastag : अगर आप Fastag का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। दरअसल मोदी सरकार ने Fastag के लिए जिस एनुअल पास की सुविधा का ऐलान किया है उस पास से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि इस योजना को लेकर कई प्रकार के संशय लोगों के मन में हैं। इन संशयों के जवाब में बताया जा रहा है कि प्राइवेट गाड़ियों के लिए यह पास 15 अगस्त से प्रभावी होगा। इसे राजमार्ग यात्रा ऐप, NHAI की वेबसाइट और परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट के माध्यम से एक्टिव और रिन्यू किया जा सकेगा। इसके लिए जल्द ही एक लिंक का विकल्प मिलेगा। यह पास वैकल्पिक है। जिन उपयोगकर्ताओं को यह पास नहीं चाहिए, वे अपने मौजूदा FASTag का उपयोग सामान्य टोल शुल्क के लिए कर सकते हैं। ये पास 15 जुलाई, 2025 से आवेदन के लिए उपलब्ध होगा।
फीस: सालाना पास 3000 रुपये का होगा
अवधि: एक साल में 200 ट्रिप के लिए वैध
दूरी: 60 किमी के अंदर मौजूद टोल पर लागू
कवरेज: सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर फायदा, राज्यों के हाईवे इसके दायरे में नहीं आएंगे।
पात्रता: केवल प्राइवेट गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए
मकसद: टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय, भीड़ घटाना
-वार्षिक पास वाहन और उससे संबंधित फास्टैग के सत्यापन के बाद ही जारी किए जाएंगे।
-फास्टैग को ब्लैक लिस्टेड नहीं होना चाहिए।
-वार्षिक पास किसी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
-अगर इसे किसी अन्य वाहन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा तो यह डिएक्टिवेट हो जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


