Today Horoscope for 21 November 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका किसी पुराने मित्र से छोटे-मोटी बात हो सकती है। आप किसी गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाएं, नहीं तो आपको उसे उताक पाने में समस्या आएगी। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)…
Author: Vandna Verma
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): World Cup 2023 : क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार से हर भारतीय निराश है वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बुरा हाल है। कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि ‘हां, बिल्कुल, वह (रोहित शर्मा) निराश हैं, जैसे ड्रेसिंग रूम में कई लड़के हैं। ड्रेसिंग रूम में जिस तरह का माहौल था, वह मुझसे देखा नहीं जा रहा था। World Cup 2023 : एक कोच के रूप में इसे देखना कठिन था, क्योंकि मैं जानता हूं कि इन लोगों ने कितनी मेहनत की है, उन्होंने क्या योगदान दिया है, कितना बलिदान दिया…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। इस बैठक में जहां कई फैसले लिए जाने हैं वहीं, 16वीं विधानसभा के आगामी सत्र की तारीखों का एलान किया जा सकता है। पंजाब विधानसभा के नए सत्र को लेकर भी माना जा रहा है कि सरकार दिसंबर के पहले पखवाड़े में नया सत्र बुलाने का एलान कर सकती है और यह सत्र कम से कम चार कामकाजी दिनों का अवश्य होगा। Punjab Cabinet Meeting : इसका एक कारण यह भी है कि जनवरी में राज्य में निगम और…
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट): Bathinda Land Allotment Case : पंजाब के पूर्व वित्त मँत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल आज विजिलेंस के समक्ष पेश हो सकते हैं। विजिलेंस ने बठिंडा लैंड अलॉटमेंट केस में नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बठिंडा ऑफिस में बुलाया है। वहीं पर उनसे अधिकारी पूछताछ करेंगे। इस बहुचर्चित प्लॉट मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने अब शराब कारोबारी जसविंदर सिंह उर्फ जुगनू और सीए संजीव कुमार को भी नामजद किया है। Bathinda Land Allotment Case : हालांकि, नामजद होने के बाद इन दोनों की ओर से कोर्ट में दायर की गई अग्रीम जमानत अर्जी पर बठिंडा…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): Kartarpur Sahib Controversy : करतारपुर साहिब कारीडोर कांप्लेक्स में हुई कथित डांस और नानवेज पार्टी से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दरबार साहिब परिसर में तीन घंटे चली पार्टी रात 8 बजे शुरू हुई थी। जिसमें शराब और मांस भी परोसा गया। गानों पर डांस भी किया गया। इस पार्टी में नरोवाल जिले के पुलिस आयुक्त मोहम्मद शाहरुख समेत सिख समुदाय के कुछ लोगों के अलावा कुल 80 लोगों ने हिस्सा लिया। Kartarpur Sahib Controversy : पाकिस्तान में हुई इस ओछी हरकत को लेकर सिख…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Tiger 3 Collection : कल विश्व कप फाइनल मैच था और इसका साइड इफेक्ट सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 पर भी पड़ा। फिल्म ने शनिवार को तो 18 करोड़ कमा लिए जो एक अच्छा कलेक्शन है, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में 8 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन सिर्फ 10.25 करोड़ की कमाई की। इस लिहाज से 8 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 229.65 करोड़ हो चुका है। Tiger 3 Collection : ‘टाइगर 3’ की बात करें तो ये टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट हैं और वाईआरएफ के स्पाई…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट): Uttarkashi Tunnel Collapse Update : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात करके उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में पिछले आठ दिनों से फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बचाव कार्य में उपयोग के लिए आवश्यक उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Maan Govt Action on Burn Stubble : पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ मान सरकार सख्त एक्शऩ ले रही है। पंजाब पुलिस ने आठ नवंबर से पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ 932 प्राथमिकी दर्ज की हैं, जबकि इससे जुड़े 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला के अनुसार, पराली जलाने को लेकर 340 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि की गई हैं। डीजीपी ने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब पुलिस की तरफ से किए गए ठोस प्रयासों के महत्वपूर्ण परिणाम मिले…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Pakistani Drone in Gurdaspur : अपनी नापाक हरकतों से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। सीमा के उस पार से इस पार नशे और हथियारों की तस्करी करने की पड़ोसी देश की साजिशों को बीएसएफ समय-समय पर नाकाम करती रहती है। ताजा मामले में सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की 27 बटालियन की बीओपी चंदू वडाला के तहत बीएसएफ के जवानों ने राष्ट्रीय सीमा के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश हो रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग करके ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने से रोका गया। Pakistani Drone in Gurdaspur : जानकारी के मुताबिक रविवार…
रियो डि जेनेरियो (वीकैंड रिपोर्ट): New President of Argentina : अर्जेंटीना के दक्षिणपंथी नेता जेवियर माइली ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। जेवियर अर्जेंटीना के अगले राष्ट्रपति होंगे। माइली अधिकतर माैकों पर आरी उठाकर चलते हैं। इस आरी को उनके कटौती के वादों के प्रतीक के तौर पर माना जाता है। हालांकि, अपनी उदारवादी छवि को नुकसान होने के डर से कुछ ही हफ्ते पहले उन्होंने इसे अपने साथ रखना बंद कर दिया। New President of Argentina : निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में पहले संबोधन में, उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की स्थिति गंभीर है। उन्होंने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद…
