चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Advocate General of Punjab : वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह गैरी पंजाब के एडवोकेट जनरल होंगे। उनकी नियुक्ति विनोद घई का इस्तीफा मंजूर होने के बाद हुई है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि सरकार विनोद घई की कार्य प्रणाली से खुश नहीं थी। एजी विनोद घई ने कई मामलों में सरकार को निराश किया है। Advocate General of Punjab : घई के इस्तीफे की चर्चा लंबे समय से चल रही थी लेकिन इसको बल तब मिला जब पंजाब सरकार को 13000 पंचायतों को भंग करने के फैसले को हाईकोर्ट में वापस…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Karwa Chauth 2023 : सुहागिनों का पर्व करवाचाैथ 1 नवंबर को है। इस व्रत का सारा साल सुहागिनों काे इंतजार रहता है। चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी और 1 नवंबर को रात 09 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में करवा चौथ व्रत इस साल 1 नवंबर को रखा जाएगा। महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी आयु और संकट से रक्षा करने के लिए पूरे दिन भूखे प्यासे इस व्रत को करती हैं। शाम को जब चांद निकलता है उसके बाद पूजा करती…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Shikhar Dhawan Divorce : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (गब्बर) का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है। दिल्ली के पटियाला हाउस परिसर के फैमिली कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कोर्ट ने धवन को बेटे से मिलने की भी इजाजत दी है। जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका स्वीकार करते हुए शिखर धवन द्वारा अपनी वाइफ आयशा मुखर्जी पर लगाए सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैं। Shikhar Dhawan Divorce : आरोप इस आधार पर स्वीकार किए गए हैं कि पत्नी ने या तो आरोपों का विरोध नहीं…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : SGPC Election : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SGPC चुनाव के लिए वोटर सूचियों में संशोधन करने और नई वोटें बनाने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से चुनाव करवाने के लिए रास्ता साफ होगा जिससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई शिरोमणि कमेटी सिखों के मामलों की बागडोर संभाले। मुख्यमंत्री ने 21 से वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का किया ऐलान किया है। SGPC Election : एसजीपीसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के एलान के तुरंत बाद शिरोमणि अकाली दल…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : SYL Case : सतलुज यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से लगाई गई फटकार के बाद पंजाब सरकार एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। यह बैठक वीरवार को सी.एम. आवास में होगी। इसके चलते कैबिनेट मंत्री सी.एम. आवास पहुंच रहे हैं। एस.वाई.एल. पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद ये मीटिंग अहम बताई जा रही है। बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर रणनीति तैयार की जाएगी। SYL Case : वहीं सूत्रों के अनुसार, सरकार विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने की तैयारी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Delhi Liquor Scam Case : दिल्ली शराब घोटाला मामले में सूत्रों के हवाले से जो खुलासा हुआ है वो हैरान करने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है। आबकारी नीति बनाने में संजय सिंह की भूमिका थी। इसका फायदा भी उन्हें मिला। आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ईडी सूत्रों ने बड़ा दावा किया है। Delhi Liquor Scam Case : सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को करोड़ों रुपये दिए थे। ईडी ने संजय सिंह और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Sikkim Cloud Burst Update : सिक्किम में बादल फटने के बाद जो कहर मचा उसमें 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि 26 लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, जिसमें सेना के 22 जवान शामिल हैं। पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है। आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। Sikkim Cloud Burst Update : वैज्ञानिकों को आशंका है कि नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम की ल्होनक झील टूटी। उसका दायरा एक तिहाई रह गया। जब बादल…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : ENG vs NZ : क्रिकेट का महाकुंभ आज से शुरू हो रहा है। भारत की मेजबानी में गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल का रोमांच देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में है। वह 2019 में बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल थे। तब इयोन मोर्गन इंग्लैंड के कप्तान थे। ENG…
बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट) : Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का विजयी क्रम जारी है। इस क्रम के तहत आज महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया। महिला कंपाउंड आर्चरी में आए इस गोल्ड मेडल के साथ ही 19वें एशियन गेम्स में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या भी 19 पहुंच गई है। यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में इतने ज्यादा गोल्ड जीते हैं। Asian Games 2023 : इससे पहले एशियन गेम्स 2018…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab NRI Sabha Elections : एन.आर.आई सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव 5 जनवरी 2024 को होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) कम-कार्यकारी डायरेक्टर एन.आर.आई. सभा पंजाब वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर सरकार द्वारा एन.आर.आई. सभा पंजाब के अध्यक्ष का चुनाव 5 जनवरी 2024 को करवाने का निर्णय लिया गया है और मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने…
